Tuesday, September 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराधा अष्टमी पर ठठिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में...

राधा अष्टमी पर ठठिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ठठिया/कन्नौज। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के संचालक संतोष राठौर एवं शिवम राठौर की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और आरती के साथ हुई। मंत्रोच्चार के बीच आयोजकों और अतिथियों ने भोग लगाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारा शुरू होते ही ठठिया तिराहा ‘जय श्री राधे’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों के साथ राहगीरों, वाहन चालकों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, स्वच्छ पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। आयोजक संतोष राठौर और शिवम राठौर ने कहा कि राधा अष्टमी प्रेम, भक्ति और समर्पण का पर्व है और राधारानी की कृपा से जनता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और उनका प्रतिष्ठान आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करता रहेगा। भंडारे को सफल बनाने में अर्जित शुक्ला, ललित राठौर, अनूप राठौर, विकास शुक्ला, विनय यादव, सनोज यादव, सोनू कटियार सहित स्थानीय युवाओं और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

RELATED ARTICLES

पल्लेदार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस ने शुरू की जांच

फर्रुखाबाद। बजरिया हरलाल क्षेत्र में पल्लेदारी का काम करने वाले युवक सुनील कुमार उर्फ डपलू पुत्र शेर सिंह कुशवाह ने घर में फांसी लगाकर...

घर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए फरार

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें...

खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत; मां गंभीर घायल

ठठिया/कन्नौज। थाना क्षेत्र की खैरनगर चौकी के गौरनपुर्वा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र