Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधगिरफ्तारी से पहले ही सेटिंग? लालगंज में माफिया मामले ने पकड़ा तूल

गिरफ्तारी से पहले ही सेटिंग? लालगंज में माफिया मामले ने पकड़ा तूल

संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मिर्जापुर/लालगंज। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील में माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। तेन्दुआ खुर्द(झगडुआं) गांव के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह को दिनांक 12 फरवरी 2026 को एक शिकायती पत्र देकर अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन इसके बावजूद, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कमली देवी पत्नी स्वर्गीय छोटक के छह बेटे – सुनील, अनिल, दीपक, सूरज, विनोद, और शाशिकांत – गांव में आतंक मचाए हुए हैं। इन पर एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, हत्या, पशु तस्करी (गौ-वध) जैसे गंभीर अपराध पहले से ही दर्ज हैं। अनिल और सुनील पर टॉप टेन व हिस्ट्रीशीटर तथा गैंगस्टर एक्ट लगा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन अपराधियों के घर से दिनांक 8 जुलाई 2015 में चोरी का 20 मोबाइल, 45-50 चार्जर, 20-25 घड़ी, लेंस, 5 वाटर पंप, 5 कुंतल गेहूं, ट्रैक्टर की बैटरी और सोने के कीमती आभूषण तथा पांच किलो चांदी पुलिस द्वारा बरामद किया गया था।ग्रामीणों का आरोप है कि ये अपराधी तमंचा और अवैध असलहा लेकर गांव वालों को धमकाते हैं और कहते हैं कि अगर शिकायत करोगे तो जान से मार डालेंगे। सुनील, अनिल, सूरज, दीपक अक्सर गांव वालों को धमकी देते हैं कि अगर विरोध करोगे तो अपने ग्रुप के साथियों के साथ तुम्हारे घर की बहन-बेटियों को उठवा देंगे और तुम्हें भी जान से मरवा डालेंगे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र