Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिम धर्मान्तरण कांड का आखिरी आरोपी अब तक फरार, उठ रहे सवाल

जिम धर्मान्तरण कांड का आखिरी आरोपी अब तक फरार, उठ रहे सवाल

संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मिर्जापुर। मिर्जापुर के चर्चित जिम धर्मान्तरण कांड में एक आखिरी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस हाईप्रोफाइल मामले में कुल 9 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंतिम आरोपी लकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल वह फरार है।जनपद में लगभग 50 जिम संचालित होने के बावजूद कार्रवाई के दौरान 5 जिमों को बंद किया गया था और शेष जिमों की जांच के आदेश दिए गए थे। इस कार्रवाई के बाद जिम संचालकों में भी हलचल देखी गई थी।इधर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर किसके इशारे पर लकी अब तक गिरफ्त से बाहर है। वहीं सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी इमरान और उसके बड़े भाई की कुछ तस्वीरें कथित तौर पर भाजपा के कुछ नेताओं के साथ वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। हालांकि इन तस्वीरों और उनके संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दो दिन पूर्व वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जहां महिलाएं जिम करती हैं, वहां महिला ट्रेनर ही नियुक्त की जाएंगी। ऐसे में इस मामले ने प्रशासनिक सख्ती और निगरानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

 

Loading

RELATED ARTICLES

सीएसआईआर सीमैप के द्वारा कराया जा रहा ड्रोन से छिड़काव

नित्यानंद की रिपोर्ट सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार टिकाऊ खेती पर कार्य किया जा रहा है। इसी टिकाऊ खेती के अन्तर्गत सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर तथा...

सीतापुरः सदरपुर में पांच प्रतिबंधित पेड़ काटे गएः वन विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का जुर्माना लगाया, जांच की मांग

सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। महमूदाबाद ग्राम पंचायत के कन्धई पुरवा में हाल ही में पांच...

मिर्जापुर की बेटी आंशी सिंह पटेल ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 96.17% अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान, विधायक रिंकी कोल ने किया...

मिर्जापुर (लालगंज) से संवाददाता संजय दीप की रिपोर्ट मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आंशी सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र