Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधगोंडा में रूस भेजने के नाम पर 200 युवकों से डेढ़ करोड़...

गोंडा में रूस भेजने के नाम पर 200 युवकों से डेढ़ करोड़ की ठगी

संवाद सूत्र, गोंडा। जिले में रूस भेजने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक फर्जी इमीग्रेशन कंपनी ने गोंडा समेत बहराइच, बलरामपुर और बस्ती के करीब 200 युवकों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये वसूल लिए और बाद में फरार हो गई। ठगी का खुलासा तब हुआ जब युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाकर आरोपी मोबाइल बंद कर गायब हो गए।

उपरहितन पुरवा जानकी नगर निवासी अवधेश कुमार पांडेय ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर “मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिल” का विज्ञापन देखा था। तीन सितंबर 2025 को वह जिला फतेहपुर के गोदरौली निवासी विवेक कुमार से उसके ऑफिस हर्ष टावर, प्रथम तल, नवीन सब्जी मंडी में मिले। विवेक ने खुद को कंपनी का मालिक बताते हुए मॉस्को, रूस में रोजगार दिलाने का भरोसा दिया और वीजा बनवाने का दावा किया। तहरीर के अनुसार, ऑफिस में एजेंट जुल्फिकार उर्फ जुम्मन (निवासी रेतवा गाढ़ा पश्चिम पुरवा, थाना धानेपुर), मनीषा, सारिका, झांसी निवासी आर्यन कुमार और दीपक भी मौजूद थे। सभी ने विवेक की बात का समर्थन किया। आरोप है कि रूस भेजने के नाम पर प्रत्येक युवक से 30 हजार रुपये ऑनलाइन और एक लाख रुपये नकद लिए गए। बदले में कूटरचित वीजा, ऑफर लेटर और टिकट थमा दिए गए।

23 फरवरी 2026 को विवेक और उसके कर्मचारियों ने सभी युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने को कहा। 24 फरवरी को जब युवक दिल्ली पहुंचे तो वहां करीब 200 लोग इसी तरह के फर्जी दस्तावेज लेकर मौजूद मिले। कुछ ही देर बाद आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हो गए और वे संपर्क से बाहर हो गए। ठगी का शिकार युवकों ने जब सच्चाई समझी तो उनमें आक्रोश फैल गया। कंपनी प्रतिनिधियों के लापता होने के बाद पीड़ित गोंडा लौटे और नगर कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवकों को शांत कराते हुए सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध सभाजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

इसी बीच केशवपुर पहड़वा निवासी राजाराम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि राहुल उर्फ लाला और आकाश नामक आरोपियों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था, लेकिन उन्होंने तथ्यों को छिपाकर वीजा हासिल कर लिया और सऊदी अरब फरार हो गए। पुलिस अब ठगी में शामिल नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पीड़ितों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

#Gonda #BreakingNews #RussiaJobScam #FraudNews #UPNews

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र