Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधहोली से पहले कर्नलगंज में बड़ा एक्शन: एसडीएम नेहा मिश्रा की छापेमारी,...

होली से पहले कर्नलगंज में बड़ा एक्शन: एसडीएम नेहा मिश्रा की छापेमारी, 8 सैंपल जब्त

कर्नलगंज (गोंडा)। होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नेहा मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई दुकानों पर छापेमारी की।

🔎 होटल और मिठाई की दुकानों से लिए गए नमूने

सबसे पहले तहसील के सामने स्थित रामजी मोदनवाल के होटल पर छापा मारकर दूध, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर एसडीएम ने दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई।

इसके बाद दीपू स्वीट्स पर भी कार्रवाई करते हुए नमूने एकत्र किए गए। दुकान में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।

🥛 डेयरी पर भी कार्रवाई, संचालक को लगाई फटकार

ग्राम पिपरी स्थित सृष्टि दूध डेयरी में भी टीम ने छापेमारी की। डेयरी संचालक द्वारा संतोषजनक जानकारी न देने पर उसे चेतावनी दी गई। यहां से भी दूध और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए।

दो अन्य दूध विक्रेताओं की दुकानों से भी सैंपल एकत्र किए गए। कुल मिलाकर 8 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

👮‍♂️ कार्रवाई में शामिल अधिकारी

छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार, खाद्य निरीक्षक संतोष सिंह, प्रमोद कुमार, अंकुर मिश्र, राजस्व निरीक्षक रामबहादुर पांडेय व लेखपाल विकास सिंह मौजूद रहे।


📌 प्रशासन की चेतावनी

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र