Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, मठ में जश्न

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, मठ में जश्न

वाराणसी। वाराणसी में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जहां कानूनी प्रक्रिया जारी थी, वहीं मठ परिसर में नियमित पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। आदेश स्वामी के पक्ष में आते ही भक्तों और वेदपाठी बटुकों ने अबीर-गुलाल और फूलों के साथ खुशी मनाई।

सुनवाई के बीच चर्चा में रही पूजा पद्धति

हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर सुनवाई के समानांतर श्रीविद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा की जा रही पूजा भी चर्चा का विषय बनी रही। आदेश आने के बाद उनकी पूजा पद्धति और अनुष्ठान के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। लोगों के बीच यह सवाल भी उठा कि आखिर कौन सा विशेष पूजन या अनुष्ठान किया गया, जिसके बाद फैसला उनके पक्ष में आया।

पंचपहर पूजन की परंपरा वर्षभर जारी

मठ प्रशासन के अनुसार श्रीविद्या मठ में प्रतिदिन पंचपहर पूजन की परंपरा निभाई जाती है। सुबह लगभग 4:45 बजे गणेश पूजा, 6:45 बजे सूर्य पूजा, 9:45 बजे विष्णु पूजा, 4:45 बजे शिव पूजन और शाम 6:45 बजे भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की आराधना होती है।

जिस समय न्यायालय का आदेश आया, उस समय स्वामी आदि विश्वेश्वर भगवान शिव की पूजा में लीन थे। मठ परिसर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जिनकी नियमित रूप से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की जाती है।

आदेश के बाद हुआ पंचायतन पूजन

कोर्ट के फैसले के बाद शाम को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने नियमित रूप से पंचायतन पूजन किया। इस पूजन में देवी राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी और चंद्र मौलीश्वर की विशेष आराधना शामिल रही।

मठ में वेदपाठी बटुकों को शास्त्र, वेद और वैदिक परंपराओं का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। पूजा के समय स्वामी स्वयं बटुकों और भक्तों के साथ उपस्थित रहते हैं, जबकि अन्य समय में विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा प्रदान की जाती है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में देर शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक की खबर से धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र