Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी: सिरौलीगौसपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

बाराबंकी: सिरौलीगौसपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

बाराबंकी । विकासखंड सिरौलीगौसपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें दिलीप कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कटका सिरौलीगौसपुर को ब्लॉक अध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव स अ प्राथमिक विद्यालय कित्तूर2 सिरौलीगौसपुर को महिला उपाध्यक्ष ,रुद्र प्रताप पाण्डेय, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर को ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप अवस्थी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय तेलवारी सिरौलीगौसपुर को ब्लॉक मंत्री तथा सूरज वर्मा, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय गिदरापुर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सूरतगंज अध्यक्ष पद पर अरविंद प्रताप सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मजबूत और सक्रिय टीम ही संगठन की वास्तविक ताकत होती है। नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में डॉ. राकेश सिंह, उमा नाथ मिश्रा, डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, श्याम किशोर बाजपेई, राजेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, जय कुमार, ललित पाण्डेय, दीपक कुमार, शिवा कांत शुक्ला, पंकज वर्मा, अखिलेश वर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह , अमित कुमार , आलोक कांत मिश्रा , शशांक स्वरूप ,विनोद कुमार वर्मा ,कपिल श्रीवास्तव , मनोज सिंह , कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता एवं शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र