Thursday, September 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधसोनभद्र में ब्रिक्स मशीन के नाम पर 2 लाख की ठगी, नोएडा...

सोनभद्र में ब्रिक्स मशीन के नाम पर 2 लाख की ठगी, नोएडा कंपनी पर केस

संवाददाता, सोनभद्र। प्रकाश जीनियस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद जैन से ब्रिक्स मशीन के नाम पर लगभग दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गौतमबुद्धनगर (नोएडा) स्थित कंपनी मेसर्स एचपी ब्रिक्स मशीनरी के प्रोपराइटर, अभिकर्ता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


📌 ऐसे हुआ पूरा मामला

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद जैन के अनुसार, जुलाई 2024 के अंतिम सप्ताह में नोएडा की उक्त कंपनी के प्रतिनिधि उनके विद्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने ब्रिक्स मशीन की उपयोगिता बताते हुए बिक्री का प्रस्ताव रखा।

प्रतिनिधियों ने मोबाइल फोन के जरिए कंपनी मालिक से बातचीत कराई और व्हाट्सएप पर फैक्टरी व मशीन की तस्वीरें व वीडियो दिखाए, जिससे भरोसा कायम हुआ।


💳 आरटीजीएस से भेजे गए रुपये

विश्वास में आकर पीड़ित ने भारतीय स्टेट बैंक, शाखा रॉबर्ट्सगंज से चेक के माध्यम से 2 लाख 14 रुपये की धनराशि आरटीजीएस द्वारा कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी।

आरोप है कि भुगतान के बाद न तो मशीन उपलब्ध कराई गई और न ही धनराशि वापस की गई। बार-बार संपर्क करने पर कंपनी की ओर से टालमटोल किया जाता रहा।


⚠️ जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित ने 29 अगस्त 2024 को कंपनी को लिखित पत्र भेजकर धनवापसी की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

आरोप है कि संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कथित तौर पर कहा गया कि न मशीन देंगे और न पैसा लौटाएंगे।


👮 पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र