Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजन10 साल तक किया नौकरानी का रेप और फिर शादी से मुकरा...

10 साल तक किया नौकरानी का रेप और फिर शादी से मुकरा Ranveer Singh का को-स्टार Nadeem Khan, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के सह-कलाकार रहे अभिनेता नदीम खान एक गंभीर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उन पर उनकी घरेलू सहायिका ने पिछले 10 वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय अभिनेता को 22 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 41 वर्षीय पीड़िता विभिन्न अभिनेताओं के घर घरेलू काम करती थी, जहां वह सालों पहले खान के संपर्क में आई थी। पीड़िता का आरोप है कि नदीम खान ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने पिछले एक दशक में मालवानी और वर्सोवा स्थित अपने आवासों पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

जब अभिनेता ने शादी करने से इनकार कर दिया, तब महिला ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चूंकि अपराध की शुरुआत मालवानी थाना क्षेत्र से हुई थी और पीड़िता भी वहीं रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने ‘जीरो FIR’ दर्ज कर मामले को मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र