Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए...

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सिरौली गौसपुर बाराबंकी। सिरौली गौसपुर में बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया इस दौरान 300 से अधिक रजिस्ट्री माननीय राष्ट्रपति को भेजी गईं। जिसमें कानून को हटाने की मांग की गई। यह विरोध प्रदर्शन सिरौली गौसपुर में आयोजित किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं के साथ-साथ पत्रकार,कई ग्राम प्रधान और आम जनता भी शामिल हुई। सभी ने मिलकर यूजीसी के नए कानून के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और राष्ट्रपति से इस कानून को वापस लेने की अपील की प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने इस कानून को काला कानून बताते हुए आरोप लगाया कि यह जातीय भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए नारे लगाए और कानून के विरोध में अपनी दृढ़ता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग ग्राम प्रधान शिवा मिश्रा ,संजय सिंह (ऐड) अश्वनी कुमार त्रिपाठी आदि लोग का रहा वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक मिश्रा,दीपू तिवारी एडवोकेट,वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र