Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशKanpur में सट्टेबाजी व हवाला कारोबार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, पांच...

Kanpur में सट्टेबाजी व हवाला कारोबार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी और हवाला गतिविधियों में कथित रूप से संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग दो करोड़ रुपये और करीब 62 किलोग्राम चांदी जब्त की गई।

अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) और स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात कलेक्टरगंज के धनकुट्टी इलाके में रमाकांत गुप्ता के आवास पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, सचिन गुप्ता और वंशराज के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी कानपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

रामटेके के अनुसार, छापेमारी के दौरान नकदी और चांदी के अलावा मॉडम, कंप्यूटर और लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि भारतीय मुद्रा के साथ-साथ नेपाली मुद्रा भी जब्त की गई है।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने घटनास्थल का दौरा कर जांच का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि अपराध के दायरे का पता लगाया जा सके और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

रामटेके ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को पिछले कई दिनों से शहर में सट्टेबाजी, हवाला लेनदेन और शेयर बाजार से जुड़ी अवैध गतिविधियों को लेकर सूचनाएं मिल रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन्हीं सूचनाओं के आधार पर छापा मारा गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग दो करोड़ रुपये और करीब उतनी ही कीमत की 61.86 किलोग्राम चांदी बरामद हुई।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस आगरा के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज से आरोपियों के संदिग्ध संबंधों की भी जांच कर रही है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने बताया कि बरामद नेपाली मुद्रा के स्रोत की भी पुष्टि की जा रही है। रामटेके ने कहा कि पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है तथा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: लाइव सत्यकाम ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र