Thursday, September 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह द्वारा/नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज/मनाया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा/...

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह द्वारा/नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज/मनाया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा/ निकाली गई जागरूकता रैली

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/जैदपुर बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी द्वारा नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज में मनाया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-निकली जागरूकता रैली जिले के जैदपुर कस्बा स्थित नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में दी गई यातायात नियमों की जानकारी जागरूकता रैली के दौरान छात्रों को यातायात संकेत,सड़क के बाईं ओर चलने,दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त,गति सीमा,शराब पीकर गाड़ी न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने लेन अनुशासन,आवश्यक दस्तावेज़, ओवरटेकिंग और पार्किंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने इन नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्र हुए सम्मानित कॉलेज द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुरलीगंज के कंपोजिट विद्यालय में भी चला अभियान इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुरलीगंज के कंपोजिट विद्यालय में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बालिकाओं को दो लघु फिल्में दिखाई गईं। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण,साइबर जागरूकता और यातायात जागरूकता अभियान का हिस्सा था। मौजूद इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश गुप्ता,उप निरीक्षक हलीम बाबू,कांस्टेबल राम भवन, महिला आरक्षी शिल्पी यादव और कांस्टेबल सुनील कुमार सहित मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र