Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशघाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर बढ़ा दबाव एसपी अर्पित विजयवर्गीय...

घाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर बढ़ा दबाव एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किया निरीक्षण/दिए निर्देश

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामनगर बाराबंकी। घाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर बढ़ा दबाव,एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत घाघरा नदी पर निर्माणाधीन संजय सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर वैकल्पिक पांटून (पीपा) पुल पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी,श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत घाघरा नदी पर निर्माणाधीन संजय सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर वैकल्पिक पांटून (पीपा) पुल का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन संजय सेतु के मरम्मत के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मरम्मत कार्य में तेजी व जल्द से जल्द सुगम एवं सुरक्षित आवागमन बहाली के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह एवं अन्य पुलिस/राजस्व के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग! अधिकारी की मेज पर पिल्लों से भरा बोरा डालकर किया विरोध

निफाड। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने नगर प्रशासन से...

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी का बड़ा अभियान! 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पठानकोट। पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी और सामाजिक अभियान तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पठानकोट के ‘एकता...

दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए योगी सरकार के साथ केंद्र की बैठक, प्रदूषण पर क्या बनी रणनीति?

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र