ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/टिकैतनगर बाराबंकी। जिले में फर्जी वीजा के नाम पर 1.55 लाख की ठगी युवक से विदेश में कराई जा रही जबरन मजदूरी बड़े-बड़े सपने दिखाकर बेरोजगारों को फंसाने का खेल जारी,आखिर कब होगी कार्रवाई फर्जी वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का एक और गंभीर मामला सामने आया है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फतलापुर कला निवासी सत्यभामा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उसके पति जय प्रसाद को गांव के माध्यम से एजाज हसन नामक व्यक्ति का संपर्क मिला जिसने सऊदी अरब के अलखोबर शहर में खजूर पैकिंग की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने आधार कार्ड,पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेकर किस्तों में कुल 1,55,000 रुपये वसूल कर लिए। आरोप है कि लंबे समय तक वीजा देने में देरी करने के बाद अतिरिक्त रकम लेकर युवक को विदेश भेजा गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे तय काम के बजाय खेती,पशुओं की देखभाल और साफ-सफाई जैसे कामों में लगा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उनसे उनकी क्षमता से अधिक काम कराया जा रहा है। और केवल साधारण भोजन दिया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी एजाज हसन ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर एजेंटों के जरिए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने पिता के साथ आरोपी से मिलने टिकैतनगर पहुंची तो आरोपी ने उन्हें भी अपशब्द कहकर भगा दिया। अपने पति की सुरक्षा को लेकर पीड़िता काफी चिंतित है। आपको बताते चले कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित को फर्जी वीजा दिलाने वाले गिरोह बेरोजगार और मजबूर लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। विदेश पहुंचने के बाद न तो वादा किया गया काम मिलता है ल। और न ही उचित सुविधाएं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन फर्जी वीजा बांटने वालों पर प्रशासन कब कड़ी कार्रवाई करेगा पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



