Tuesday, November 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनवागत जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने संभाली बाराबंकी की कमान/जनता की...

नवागत जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने संभाली बाराबंकी की कमान/जनता की शिकायतों को विशेष ध्यान दे जिम्मेदार

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। नवागत जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने संभाली बाराबंकी की कमान जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा कार्य जिलाधिकारी 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनपद बाराबंकी की कमान संभाली है। उन्होने जनपद में 65 वें जिलाधिकरी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। नवागत जिलाधिकारी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वे विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात थे। पद संभालने के पश्चात डीएम ने कहा कि शासन की मंशा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे डीएम ने बताया कि वह जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने विकास कार्यों की गति तेज करने तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व निरंकार सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार सिंह,एसडीएम नवाबगंज एवं जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजिता अग्रवाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र