Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनामित सभासदों को नगर मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी रहे...

नामित सभासदों को नगर मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी रहे मौजूद

मीरजापुर।नगर सिटी क्लब सभागार में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज,नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी सहित भाजपा और अपना दल यस के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के मौजूदगी में महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा नामित सभासदों श्याम सिंह,रोहन मिश्रा,वीरेंद्र मौर्य,गीता यादव एवं ज्ञानचंद कन्नौजिया को पद और गोपनीयता की शपथ नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर द्वारा दिलवाई गई।नगर पालिका परिषद के मीरजापुर में नामित किए गए भाजपा के चार तथा अपना दल-एस से एक सभासद नामित किए गए है।कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा मां विंध्यवासिनी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि नगर पालिका के विकास में सभी सभासद मिलकर कार्य करें।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने इन सभी नामित सभासदों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर पालिका परिवार में उनका स्वागत किया और बधाई दी।इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा इन बीते हुए वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी बताया।उन्होंने कहा कि नामित सभासद भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे और नगर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।नगर और अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मेरा पूर्ण सहयोग करेंगे।मै इनको अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूं और आशा करता हूं ये सभी नवनियुक्त सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।।कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष ने अलंकार जायसवाल,रुपेश यादव,किशन कसेरा,नीरज गुप्ता,कमलेश मौर्य,ऋषभ जायसवाल,अजय मोदनवाल,शरद सरोज,राधेश्याम गुप्ता,राजेश सोनकर,धीरज सोनकर का माल्यार्पण कर सभासद के रूप में उनकी वर्तमान शानदार सेवाओं की प्रशंसा की।इस मौके पर बृजभूषण सिंह,डॉली अग्रहरि,गौरव उमर,सी.एल बिंद, स्वामीनाथ सिंह,उमाशंकर सोनी,राजेंद्र तिवारी,प्रदीप सोनकर,सृष्टि नारायण मिश्रा,रोहित त्रिपाठी,इंद्र कुमार सिंह,सुनीता शर्मा,ईओ जी लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मिर्जापुरओपन जिम लोकार्पण : नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया उद्घाटन

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र