Friday, September 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशभगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, एकता और जनकल्याण का संदेश

भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, एकता और जनकल्याण का संदेश

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं और गणमान्य लोगों ने सहभागिता निभाई। गैपुरा चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज में शांति, एकता और जनकल्याण का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए युवा नेता शनि दत्त पाठक, धर्मेश दुबे और सतीश मिश्रा ने ब्राह्मण समाज की भूमिका और उसकी परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विंध्याचल की धरती पर सदैव शांति, सद्भाव और जनकल्याण की भावना देखने को मिलती रही है। जब भी समाज में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, ब्राह्मण समाज ने हमेशा आगे बढ़कर धर्म और न्याय की रक्षा की है।

“मिर्जापुर विंध्याचल में भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन, हजारों लोगों की मौजूदगी”
“गैपुरा चौराहे पर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़”

वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण केवल पूजा-पाठ और साधना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जब भी समाज में अराजकता, अन्याय या दुराचार बढ़ता है, तब वे क्रोधित रूप धारण कर उसके विरोध में खड़े होते हैं। वहीं दूसरी ओर, समाज में अमन-चैन और शांति बनाए रखने के लिए यज्ञ, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में एकता, विकास और भाईचारे को बढ़ावा दें तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव, द्वेष और विघटनकारी सोच से दूर रहें।

आयोजन में अर्पण पांडे, अंकुल पांडे, राहुल दुबे, विशाल पांडे, पंडित राजेश नारायण तिवारी, भारतीय तिवारी, प्रदीप पांडे, मधुसूदन सिंह, पत्रकार प्रकाश सिंह टीकैत, रितेश तिवारी और अंशु दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में पूरे क्षेत्र में एकता, शांति और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा, जो आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा मिर्ज़ापुर में धूमधाम से निकली

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र