ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी
बेलहरा बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान ने निभाया वचन मृतक की बेटी को दिया एक लाख का कन्यादान नगर पंचायत बेलहरा में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान ने एक बार फिर साबित किया कि समाजवाद का असली मतलब दुख में साथ खड़ा होना है। एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड सौरंगा में शकील सलमानी का सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। उस मुश्किल घड़ी में चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए मृतक की बेटी की शादी में एक लाख रुपए देने का वचन दिया था। आज बेटी की शादी के 10 दिन पहले चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान -पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी साहब के साथ खुद लड़की के घर पहुंचे उन्होंने पूरे सम्मान के साथ मृतक की पत्नी को को एक लाख रुपए की राशि सौंपकर अपना वादा पूरा किया। इस मार्मिक मौके पर वहां मौजूद सभी बेटियों और महिलाओं ने बेटी को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया। अयाज़ खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब,मजलूम और जरूरतमंद के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता ने हमें सिखाया है कि वचन निभाना ही सबसे बड़ी राजनीति है। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि अयाज़ खान जैसे जनप्रतिनिधि समाजवादी विचारधारा की असली पहचान हैं। सरताज चौधरी ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कामों से ही जनता का भरोसा मजबूत होता है। मृतक की पत्नी और परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब ने भाई और पिता दोनों का फर्ज निभाया सौरंगा और पूरे बेलहरा में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान की इस दरियादिली और वचनबद्धता की जमकर तारीफ हो रही है। इस अवसर नगर सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



