Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकारों की मेहनत और एसपी की सख्ती रंग लाई/पीड़िता को मिला न्याय/पास्को...

पत्रकारों की मेहनत और एसपी की सख्ती रंग लाई/पीड़िता को मिला न्याय/पास्को एक्ट में हुआ मुकदमा दर्ज/पीड़िता ने एसपी का आभार व्यक्त किया

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पत्रकारों की मेहनत और एसपी की सख्ती रंग लाई आखिर पीड़िता को मिला न्याय जिले के एसपी की तत्परता से मिला न्याय पीड़िता ने जताया कप्तान का आभार पत्रकारों की मेहनत लाई रंग जनपद में न्याय के लिए दर-दर भटक रही एक पीड़ित महिला को आखिरकार इंसाफ की राह मिल गई। पिछले चार दिनों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद जब कहीं सुनवाई नहीं हुई,तब पत्रकारों की सक्रियता और जिम्मेदार रिपोर्टिंग का असर देखने को मिला। पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि समीर पुत्र शब्बीर व सोनू पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला बारादरी,थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर पीड़िता के घर पहुंचकर समीर,सोनू,सना बानो व सोनी (पत्नी सोनू) ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप था कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद समय से एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे परिवार में भय और निराशा का माहौल था। लेकिन जैसे ही यह मामला पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया प्रशासन हरकत में आया पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी पूरी आपबीती रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना कोतवाली नगर में FIR संख्या 0301/2026 दिनांक 16 अप्रैल 2026 को दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75, 352, 118(1), 115(2), 3(5) तथा POCSO एक्ट 2012 की धारा 7/8 के तहत मुकदमा कायम किया है। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। भावुक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ऐसे संवेदनशील और ईमानदार अधिकारी हर जगह हों, तो किसी को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पीड़िता ने साथ ही सभी पत्रकारों का भी धन्यवाद किया, जिनकी मेहनत और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की वजह से उसकी आवाज प्रशासन तक पहुंच सकी।
यह पूरा घटनाक्रम एक बार फिर साबित करता है कि जब पत्रकारिता निष्पक्ष और निर्भीक होती है, तो वह न केवल सच को सामने लाती है बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी अहम भूमिका निभाती है।
अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। देखना यह होगा कि आरोपियों के खिलाफ कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं और पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय कब मिलता है।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र