Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई/मौके पर एक की दर्दनाक मौत/दूसरा गंभीर...

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई/मौके पर एक की दर्दनाक मौत/दूसरा गंभीर घायल/ट्रामा सेंटर रेफर/मौके पर पुलिस

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/थाना लोनी कटरा/त्रिवेदीगंज बाराबंकी। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई मौके पर एक की हुई दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से हुआ घायल थाना लोनी कटरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लोनी कटरा इलाके के पास स्थित ब्रिज पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने भी टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम वर्मा (34 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश वर्मा और मयंक वर्मा (30 वर्ष) पुत्र राकेश वर्मा,निवासी मकनपुर के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मयंक वर्मा को मृत घोषित कर दिया,जबकि शुभम वर्मा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर जैसे ही मृतक के गांव मकनपुर पहुंची,परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र