संवाददाता मनीष पाण्डेय✍️
मीरजापुर।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल अंतर्गत पुरजागिर गांव में डॉ टमटम के हॉस्पिटल में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।जहां इस कार्यक्रम में ग्रामीणों,युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा नेता ने सभी के साथ विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान किया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जो शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।पीएम मोदी के प्रयासों से योग को आज वैश्विक पहचान मिली है।भारत के इस संस्कृति योग को आज पूरे विश्व भर में किया जा रहा है।योग आज करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, इसलिए हम सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए जिससे शारीरिक रूप से हम स्वस्थ और निरोग रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी ने की,इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य जी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह जी, मनोज दुबे जी,जिला कार्यालय मंत्री ,कार्यक्रम संयोजक लवकुश दुबे मंडल उपाध्यक्ष , जिला कार्यसमिति सदस्य इंद्रपति सिंह जी, विनय सिंह जी, अंकुर दुबे जी मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री डॉ. जटा शंकर मौर्य जी, शिव प्रकाश सिंह जी, राजेश बिंद जी, मनोज सोनकर जी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी, ईश्वर चंद दुबे जी, अभिषेक यादव जी, सतीश सिंह जी, हरभजन गुप्ता जी, राहुल सोनकर जी, संजय सिंह जी, चंद्रेश शुक्ल जी, डॉ धीरज दुबे जी, डॉ नीरज दुबे जी, आजाद सिंह जी, समर बहादुर सिंह जी, संदीप यादव जी, मोनू उपाध्याय जी, मुनीब यादव जी, सत्य नारायण प्रजापति जी तथा गुलाब सेठ जी अमरेश पांडेय दीपक पांडेय सचिन पांडेय बड़कू पांडे,धनंजय संजय गुप्ता ,अशोक गुप्ता, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()



