योग साधना युग युग से महा तप के समान माना जाता है __भाजपा युवा नेता राघवेंद्र उपाध्याय जी
संवाददाता मनीष पाण्डेय✍️
विंध्याचल (मीरजापुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विंध्याचल में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता राघवेंद्र उपाध्याय ने सैकड़ों युवाओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
हर दिन की तरह आयोजित नित्य योग कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
राघवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योग साधना युगों-युगों से महातप के समान मानी जाती रही है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का भी सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, अनुशासित और ऊर्जावान बनाता है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज से ही संकल्प लें कि अपनी दैनिक दिनचर्या में प्रातःकाल योग को शामिल करेंगे। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो वह अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बच सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
![]()



