Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान...

संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान थाना घुंघटेर, कुर्सी, माती शामिल 38अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

नगर बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 29/30.04.2026 को 01 वारण्टी व 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 38 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध देशी तमंचा बरामद थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को मु0अ0सं0 728/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 सद्दाम पुत्र मो0 सलीम उर्फ खालिद निवासी कांशीराम कालोनी हजाराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को ढकौली फार्म टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी एक अदद मोटरसाइकिल,एक अदद मोबाइल फोन व एक अदद अवैध देशी तमंचा .12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तमंचा बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 350/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.08.2024 को महिला जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी किया था। थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा 04 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त 05 अदद लकड़ी का लाठी बरामद-थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को मु0अ0सं0-100/2026 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/109/117(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. मूलचन्द्र, 2. राजपाल पुत्रगण मनोहर रावत, 3. अमित कुमार पुत्र राजपाल,4. दीपचन्द्र उर्फ दीपू पुत्र मूलचन्द्र निवासीगण बिटियापुरवा मजरे धौरहरा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को जमुआ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 05 अदद लकड़ी का लाठी बरामद किया गया। थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को मु0अ0सं0-127/2026 धारा 69/65(1) बीएनएस व 5L/6, 5(J)(ii)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सकलैन पुत्र आसिम निवासी टिकैतगंज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। थाना माती पुलिस टीम द्वारा 12 अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र