Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर अत्यंत...

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाया गया

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर बाराबंकी में अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण व्याप्त रहा। जिसने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन वंदना सभा में हुआ जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्ध का सम्पूर्ण जीवन ज्ञान प्राप्ति की कठिन साधना में समर्पित रहा। उन्होंने समाज को सत्य,अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। जितनी उस समय थी प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम बुद्ध के बताए मार्ग का अनुसरण करें, तो न केवल व्यक्तिगत जीवन में शांति प्राप्त कर सकते हैं। बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध के जन्म,ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने सरल और प्रभावशाली भाषा में बुद्ध के जीवन का सार प्रस्तुत करते हुए बच्चों को नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ सभा में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, ज्ञान और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकार यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान थाना घुंघटेर, कुर्सी, माती शामिल 38अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी नगर बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा...

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण के दृष्टिगत द्वारा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्धिकी बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज- 05 द्वितीय चरण के...

जन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी राम सनेहीघट बाराबंकी। राम सनेही घाट में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन नारी शक्ति ने दिखाई एकजुटता दरियाबाद विधानसभा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र