Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशलोकतन्त्र का उत्सव: छात्र संसद चुनाव सम्पन्न विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा

लोकतन्त्र का उत्सव: छात्र संसद चुनाव सम्पन्न विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। लोकतन्त्र का उत्सव: छात्र संसद चुनाव सम्पन्न विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज तहसील फतेहपुर बाराबंकी में आज छात्र संसद चुनाव का भव्य एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राजीव नयन तिवारी जी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान प्रक्रिया में सहभागिता की विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेन्द्र वर्मा जी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए लोकतन्त्र में जनमत के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने भैया-बहनों से स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं स्वच्छन्द भाव से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र संसद चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। इस व्यवस्था से भैया बहनों में जिम्मेदारी का बोध होता है।
विद्यालय के मतदान अधिकारी श्री दिनेश वीर विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की पूरी प्रक्रिया सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाई वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विपुल कुमार शर्मा एवं उनके सहयोगी दिवाकर विक्रम, प्रीति सिंह,साक्षी वर्मा,ममता सैनी, कैलाश अवस्थी तथा सुधीर गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई छात्र संसद चुनाव में कुल 34 प्रत्याशियों ने भाग लिया,जिनमें 23 भैया एवं 11 बहनें शामिल रहीं। मतगणना के उपरान्त कक्षा अष्टम से भैया अविचल शर्मा,कक्षा सप्तम से यशवर्धन एवं शौर्य गुप्ता तथा कक्षा षष्ठ से अंश निगम एवं दीपिका शर्मा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। मुख्य अतिथि श्री राजीव नयन तिवारी जी ने सभी 14 विजयी प्रतिभागियों के नाम घोषित कर उनको हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय परिसर पूरे समय लोकतांत्रिक उत्साह,अनुशासन एवं विद्यार्थी ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग! अधिकारी की मेज पर पिल्लों से भरा बोरा डालकर किया विरोध

निफाड। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने नगर प्रशासन से...

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी का बड़ा अभियान! 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पठानकोट। पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी और सामाजिक अभियान तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पठानकोट के ‘एकता...

दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए योगी सरकार के साथ केंद्र की बैठक, प्रदूषण पर क्या बनी रणनीति?

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र