Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी के बहरेला नहर के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात...

बाराबंकी के बहरेला नहर के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की चपेट में आईं 2 बाइकें

रफ्तार का कहर: बाराबंकी में डंपर ने दो बाइकों को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक

​भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के पास हादसा, आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार, घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर।

​बाराबंकी/रामसनेहीघाट:

जिले के कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।

​रिश्तेदारी से लौट रहे थे मां-बेटे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, असंदरा थाना क्षेत्र के चकतारा (नई सड़क) निवासी श्रीराम (पुत्र मोतीलाल) अपनी मां संकरा देवी के साथ रामसनेहीघाट क्षेत्र के गोड़ियांपुरवा गांव से रिश्तेदारी के यहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरेला नहर के पास बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार रामसनेहीघाट के बाबापुरवा निवासी दीपू (पुत्र रामपाल) और उनके साले सोमनाथ (निवासी बीकापुर, थाना दरियाबाद) भी इस हादसे का शिकार हुए। ये दोनों हैदरगढ़ से भिटरिया की ओर जा रहे थे।

​अस्पताल पहुंचते ही एक को घोषित किया गया मृत

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी लहूलुहान घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामसनेहीघाट पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल लाये जाने तक श्रीराम की मृत्यु हो चुकी थी। अन्य तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

​प्रशासनिक अमला अलर्ट, फरार चालक की तलाश जारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अनुराग सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

​मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात डंपर और उसके फरार चालक की तलाश के लिए संबंधित मार्गों पर छानबीन शुरू कर दी है।

 

ASHUTOSH VERMA ( UpNotifications )

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र