ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सफदरगंज बाराबंकी। पुलिस ने बगैर हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकों का काटा चालान लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की अपील भी करते रहे श्रीकांत मिश्रा जनपद बाराबंकी के सफदरगंज कोतवाली अंतर्गत पल्हरी चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीकांत मिश्रा ने उधौली ज्वालामुखी रोड पर ट्रिपल राईडिंग व बिना हेलमेट लगाकर चल रहे लोगों का चालान काटकर हिदायत दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर श्रीकांत मिश्रा ने लोगों से अपील भी करते रहे कि बिना हेलमेट लगाकर गाड़ी न चलाए,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।जीवन अनमोल है। आपका परिवार आपका सही सलामत घर आने का इंतजार करता है,ट्रैफिक नियमों सहित यातायात सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की लोगों से अपील की सफदरगंज चौराहे पर बाइकों की चेकिंग के दौरान ट्रिपल राइडिंग व बगैर हेल्मेट फर्राटा भर रहे लोगों का चालान काटा गया। इस दौरान कांस्टेबल विनय यादव,वीरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
![]()



