Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर बाराबंकी में रास्ते को लेकर विवाद तेज, स्कूल प्रबंधन पर अवैध...

फतेहपुर बाराबंकी में रास्ते को लेकर विवाद तेज, स्कूल प्रबंधन पर अवैध कब्जे का आरोप

साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने SDM से लगाई न्याय की गुहार, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

रिपोर्ट: मोहम्मद फैसल सिद्दीकी | ABN NEWS 24/7 | फतेहपुर, बाराबंकी

फतेहपुर बाराबंकी। स्कूल प्रबंधक के बिगड़े बोल/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल/रास्ते पर गेट रखने को लेकर बढ़ा विवाद/आमने सामने पब्लिक व स्कूल कॉलोनी के रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप निवासियों ने उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय गुहार फतेहपुर तहसील क्षेत्र के देवां रोड स्थित लेफ्टिनेंट अनुरुद्ध शुक्ल पीजी कॉलेज के पीछे बसी साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी में अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉलोनी के निवासियों ने उपजिलाधिकारी फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर कॉलेज प्रबंधन पर जबरन रास्ता बनाने और गेट लगाने का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला निवासियों के अनुसार,साईं ग्रीन सिटी,मोहल्ला नालापार दक्षिणी-5 वार्ड नंबर-7 में स्थित कॉलोनी के पीछे लेफ्टिनेंट अनुरुद्ध शुक्ल पीजी कॉलेज बना हुआ है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा कॉलोनी की बाउंड्री वॉल तोड़कर जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान से रास्ता निकाला जा रहा है। वह कॉलोनी का निजी मार्ग है और गाटा संख्या 2538 में कॉलेज को किसी प्रकार का रास्ता स्वीकृत नहीं है। निवासियों का आरोप कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यह कार्य जबरदस्ती किया जा रहा है। और इससे कॉलोनी की सुरक्षा व व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा रोकने की मांग की है। प्रशासन से क्या मांग की गई। शिकायती पत्र में निवासियों ने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि कॉलोनी के रास्ते पर हो रहे। अवैध कब्जे को रोका जाए जबरन गेट निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए अब आगे क्या इस मामले में अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि उपजिलाधिकारी इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। और क्या कॉलोनी के निवासियों को राहत मिल पाती है। क्या योगी राज में सत्ता पर बैठे लोगों का आम निवासियों पर भारी पड़ सकते है। क्या निवासियों की फरियाद को सुनने वाला कोई नहीं।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग! अधिकारी की मेज पर पिल्लों से भरा बोरा डालकर किया विरोध

निफाड। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने नगर प्रशासन से...

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी का बड़ा अभियान! 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पठानकोट। पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी और सामाजिक अभियान तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पठानकोट के ‘एकता...

दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए योगी सरकार के साथ केंद्र की बैठक, प्रदूषण पर क्या बनी रणनीति?

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने कदम तेज कर दिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र