Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी मंदिर में किए दर्शन

मिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी मंदिर में किए दर्शन

संवाददाता रीना श्रीवास्तव

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पावन अवसर को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है।

संवाददाता रीना श्रीवास्तव
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज विश्वविद्यालय से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। साथ ही वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे मिर्जापुर में उत्साह का माहौल है। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह दौरा नवरात्रि के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले में धार्मिक पर्यटन और व्यवस्थाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र