Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसिरौलीगौसपुर शिक्षक संघ में महिला शक्ति का उदय, अर्चना मिश्रा अध्यक्ष व...

सिरौलीगौसपुर शिक्षक संघ में महिला शक्ति का उदय, अर्चना मिश्रा अध्यक्ष व अपर्णा श्रीवास्तव मंत्री

सिरौलीगौसपुर शिक्षक संघ में महिलाओं की मजबूत भागीदारी: अर्चना मिश्रा अध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव मंत्री

उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिरौलीगौसपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अंकित जायसवाल द्वारा किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी (जिला आईटी सेल मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ), ब्लॉक मंत्री अनूप कुमार अवस्थी, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पांडेय तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय महिला शिक्षक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें अर्चना मिश्रा को अध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव को ब्लॉक मंत्री तथा नाजली परवीन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया गया। कंचन सिंह, ब्रेंज़िल प्रकाश, रुबी वर्मा, गुंजन वर्मा एवं संतोष सेनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि नेहा शुक्ला और सुप्रिया चौधरी को संगठन मंत्री बनाया गया।
इसके साथ ही संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी में शिवाकांत शुक्ला को संगठन मंत्री, प्रभाकर पाण्डेय को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अमन कुमार वर्मा को संगठन मंत्री, सूरज वर्मा को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र जायसवाल को मीडिया प्रभारी ,संदीप कुमार सिद्धार्थ संगठन मंत्री , अनुराग जायसवाल संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में अखिलेश वर्मा,अभिषेक तिवारी , अमित मिश्रा , अंकित तिवारी,आशीष बाजपेई, कृपा राम ,आदि उपस्थित शिक्षक साथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र