Friday, November 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमां विंध्यवासिनी परिक्षेत्र में सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य : आर.पी. सिंह

मां विंध्यवासिनी परिक्षेत्र में सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य : आर.पी. सिंह

◆मां विंध्यवासिनी धाम की सेवा से मन प्रसन्न है: आईजी
◆अधिकारी होने के बावजूद सामान्यजन की तरह जीवन व्यतीत करते थे-रिटायर्ड आईजी आर पी सिंह
◆जनता के साथ सीधे संवाद के पक्षधर रहे हैं

◆संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मिर्जापुर। राजकीय सेवा से निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री आर पी सिंह का मंत्रोच्चारण के साथ सलिल पाण्डेय ने स्वागत किया तथा मां विंध्यवासिनी का उत्तरीय तथा चित्र भेंट कर उनके कुशल सेवा की सराहना की।
इस अवसर पर वार्ता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उन्हें मां विंध्यवासिनी परिक्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिला, वह सौभाग्य की बात है। माँ विंध्यवासिनी की सेवा करते उन्हें पदोन्नति मिली और अब सेवानिवृत्ति का भी अवसर मिला है।
उद्बोधन के क्रम में श्री सिंह ने कहा कि पूरे 35 साल एक माह 16 दिन की पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने अपने स्वभाव को नहीं बदला और एक सामान्य इंसान की तरह जीने की कोशिश की।
उद्बोधन में निजी प्रसंगों के तहत बताया कि उन्हें जब नियुक्ति पत्र मिली और गांव-घर के लोगों ने नियुक्ति के बारे में पूछा तो वे सबको टालते हुए नियुक्ति पत्र सीधे अपनी दादी के हाथों में दिया। श्री सिंह का यह कार्य बड़े बुजुर्ग के सम्मान का मुद्दा था।
वार्ता क्रम में श्री सिंह ने मिर्जापुर परिक्षेत्र के परिवेश की सराहना की तथा यहां के जनमानस के स्वभाव एवं सहयोग को प्रशंसनीय कहा। उन्होंने का तीन जनपदों में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जब कार्य करने का अवसर मिला तो भी वे आम जनता से सीधे संवाद करते थे। श्री सिंह के साथ वार्ता क्रम ने अनेक सम्मानित लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा मिर्जापुर वे आते रहेंगे, खासकर दोनों नवरात्रों में हाजिरी जरूर लगाएंगे।
–

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र