Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविंध्याचल धाम में पूजा-अर्चना के बाद सतीश मिश्रा ने भरी चुनावी हुंकार

विंध्याचल धाम में पूजा-अर्चना के बाद सतीश मिश्रा ने भरी चुनावी हुंकार

बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बोले- 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

विंध्याचल, मीरजापुर । बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा रविवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे। मंदिर के बड़े श्रृंगारिया शिवजी मिश्रा व उनके छोटे भाई रत्न मोहन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें दर्शन-पूजन कराया।

दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में सतीश मिश्रा ने कहा कि मां विंध्यवासिनी दरबार से उनके परिवार का पुराना लगाव रहा है। श्रृंगारिया मिश्रा परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती के दरबार में दर्शन-पूजन से मन को प्रसन्नता मिलती है और अपनी संस्कृति-संस्कार की धरोहर की ध्वजा लहराती दिखती है।

आगामी विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव सर्व समाज के आशीर्वाद से लड़ा जाएगा। ब्राह्मणों का आशीर्वाद और संपूर्ण दलित समाज का सहयोग बहुजन समाज पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 2027 के लिए पार्टी की तैयारी शुरू हो चुकी है।

इस दौरान बड़े श्रृंगारिया शिवजी मिश्रा ने सतीश मिश्रा को रक्षा सूत्र बांधकर मां विंध्यवासिनी दरबार से आशीर्वाद दिया।

Loading

RELATED ARTICLES

15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, जनपद के 18 स्थलों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

रिपोर्ट: मिर्जापुर मिर्जापुर, 03 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी जनपद मिर्जापुर में 15 जून से 21 जून तक...

मिर्जापुर के लोकगायक विद्यासागर प्रेमी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

रिपोर्ट: मिर्जापुर मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर की सांस्कृतिक और लोकसंगीत परंपरा के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब प्रसिद्ध लोकगायक एवं आकाशवाणी-दूरदर्शन कलाकार विद्यासागर...

पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक और मैजिक की टक्कर में दो युवकों की मौत

रिपोर्ट: संजय दीप, हलिया/लालगंज (मिर्जापुर) मिर्जापुर। जनपद के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी मार्ग पर पिपरा से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र