कायमगंज/फर्रुखाबाद
श्री लालाराम अशोक कुमार सेवा समिति द्वारा भव्य रूप से भगवान श्री कन्हैया जी की छठी के शुभ अवसर पर शोभायात्रा एवं 56 भोग तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कायमगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पूरा सहयोग शोभा यात्रा में प्रदान किया गया, इस अवसर पर श्री कन्हैया जी की छठी का प्रसाद कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला एवं क्राइम इंस्पेक्टर को दिया गया, तथा समस्त कोतवाली स्टाफ को भी प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी का हृदय से आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता अन्य पदाधिकारी, दिनेश गंगवार उमेश गुप्ता एवं अंश गुप्ता उपस्थित थे।
![]()



