Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता के भतीजे ने पीआरडी जवान के साथ की अभद्रता

भाजपा नेता के भतीजे ने पीआरडी जवान के साथ की अभद्रता

मैनपुरी

ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान से दबंगई और धमकी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक भारी वाहन चालक ने बैरियर पर गाड़ी रोकने से इनकार कर दिया और खुद को पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताकर जवान के साथ गाली-गलौज की। पीड़ित जवान ने थाना भोगांव पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अहिरवा थाना भोगांव निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र धीरज सिंह, जो वर्तमान में पी.आर.डी. में तैनात होकर ड्यूटी कर रहा है। आज सुबह लगभग 10 बजे एक भारी वाहन डी.सी.एम. को ड्यूटी के दौरान रोका गया, तो चालक नहीं रुका। फोन पर बातचीत के दौरान चालक ने खुद को पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताते हुए जवान के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि चालक ने गाड़ी वापस न लाकर दबंगई दिखाई और कहा कि यहां 10-30 रुपये लेकर गाड़ी छोड़ी जाती है, और वह दबाव बनाता है। घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर थाना भोगांव में तहरीर दी है।

पीड़ित ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र