Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारियों ने किया प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का भव्य स्वागत

व्यापारियों ने किया प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का भव्य स्वागत

फिरोजाबाद।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (रजि.) के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का शनिवार को व्यापारियों ने टूंडला टोल प्लाजा से लेकर फिरोजाबाद शहर तक भव्य स्वागत किया। शाम चार बजे टूंडला टोल प्लाजा पर संयोजक अनिल शर्मा एवं सह-संयोजक सुबोध बघेल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्पमाला, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद व्यापारियों के वाहनों का काफिला फिरोजाबाद के लिए रवाना हुआ।

फिरोजाबाद पहुंचने पर सुभाष पार्क चौराहा पर महानगर अध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सुभाष पार्क चौराहा से गांधी पार्क चौराहा तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं दुकानदारों ने पुष्पमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर प्रांतीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

गांधी पार्क चौराहा पर पदयात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि टूंडला टोल प्लाजा से लेकर फिरोजाबाद शहर तक व्यापारियों ने जिस उत्साह, प्रेम और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया, उसके लिए वह सभी व्यापारियों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह स्नेह और एकजुटता संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर सुधीर मित्तल, जिला महामंत्री गाजियाबाद; इसरार सिद्दीकी, जिला महामंत्री मेरठ; अंबेश शर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष; रजनी शर्मा, सुभाष यादव एवं आकाश जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

टोल प्लाजा पर स्वागत करने वालों में नरेश पंजाबी, प्रांतीय मंत्री; परशुराम गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री; सुशील जाट, रानू भारद्वाज, रजनीश शर्मा, सुबोध बघेल, राघव यादव, संतोष राठौड़, नवीन उपाध्याय, रवि यादव, सोमेश पचौरी, अनिल जाट, विनोद राठौड़, रामगोपाल बजाज, विकास लहरी, हरिशंकर राठौर, रामाशंकर यादव, स्वतंत्र गुप्ता, सुभाष यादव, विपिन गुप्ता, आकृति, पारुल गुप्ता, ओमप्रकाश राठौर, ममता शर्मा, रीना आर्य एवं उमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

पदयात्रा का समापन गांधी पार्क चौराहा स्थित जन औषधि मेडिकल स्टोर पर हुआ।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र