Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमुख्य सचिव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

मुख्य सचिव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल ने आज मुख्य सचिव आवास परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। हम सभी इस गणतंत्र भारत के नागरिक होने के नाते अत्यंत सौभाग्यशाली हैं। आज भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में तेज गति से अग्रसर है। इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी और समाज के हर वर्ग को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा।
इस अवसर पर समारोह में प्रमुख स्टाफ ऑफिसर श्रीमती अमृता सोनी, स्टाफ ऑफिसर श्री रविन्द्र कुमार सहित, मुख्य सचिव कार्यालय एवं आवास के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

Loading

RELATED ARTICLES

देवा दंगल में दूसरे दिन पहलवानों का दबदबा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में देशभर से आए पहलवानों के बीच...

देवा मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोककला का जलवा, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेले में सोमवार की सांस्कृतिक संध्या लोककला और पारंपरिक नृत्यों के नाम रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों...

देवा मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी रवीना त्यागी सख्त, मेला परिसर का किया निरीक्षण

बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र