Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में शोक: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पं. शिवलाल अवस्थी का निधन

जनपद में शोक: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पं. शिवलाल अवस्थी का निधन

संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय

मिर्जापुर। जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पंडित शिवलाल अवस्थी का 78 वर्ष की आयु में 2 मार्च 2026 को इलाज के दौरान वाराणसी में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक, साहित्यिक एवं कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।पं. अवस्थी प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक सरोकारों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे लाला लाजपत राय स्मारक साहित्य सदन एवं शहीद उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके नेतृत्व में संस्था द्वारा समय-समय पर साहित्यिक गोष्ठियों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विविध आयोजनों का संचालन किया जाता रहा।सामाजिक क्षेत्र में विशेष रुचि के चलते वे राज्य कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष भी रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण पहल कीं और संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके स्पष्ट विचार, अनुशासित कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित थे।
उनका पार्थिव शरीर मिर्जापुर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी, साहित्यकार, पत्रकार एवं शुभचिंतक पहुंचे। नगर के चौबे घाट पर 2 मार्च की देर रात वैदिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं दैनिक भास्कर के जिला प्रतिनिधि नितिन कुमार अवस्थी ने दी।अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण अत्यंत गमगीन रहा। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार सलिल पाण्डेय, पूर्व राज्य कर्मचारी नेता लल्लू तिवारी, राजेश मिश्र, गोवर्धन त्रिपाठी, राजन गुप्ता, विन्धेश्वरी पाण्डेय सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पं. शिवलाल अवस्थी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 55 पाउच अवैध कच्ची...

खेकड़ा में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

बागपत/खेकड़ा। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे...

तिर्वा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र