संवाददाता मीरजापुर मनीष पाण्डेय
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी मंदिर में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां विंध्यवासिनी मंदिर के बड़े श्रृंगारिया पं. शिव जी मिश्रा के बड़े पुत्र शिवांजू मिश्रा को मिष्ठान भेंट कराया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है।
मुख्यमंत्री जी की ओर से यह परंपरा उनके प्रतिनिधि के रूप में सूचना विभाग के अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। उन्होंने श्रद्धापूर्वक मिष्ठान अर्पित कर मुख्यमंत्री का संदेश भी प्रेषित किया। मंदिर परिसर में इस अवसर पर भक्तों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह का माहौल रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश सरकार की ओर से सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। विंध्याचल धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर शासन और आस्था के अटूट संबंध को उजागर किया।
![]()



