Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमन की बात के 134वें संस्करण में शामिल हुए नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी

मन की बात के 134वें संस्करण में शामिल हुए नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के आवास बूथ संख्या 253 पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ सिंह के साथ सुनी मन की बात

मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय 
मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वे संस्करण को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ पान दरीबा स्थित अपने आवास पर सुना।इस संस्करण में पीएम मोदी ने बस्ती के आकाश गुप्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आकाश अपने गांव की मनोरमा नदी को देखकर बहुत दुखी होते थे,क्योंकि जिस नदी को उन्होंने बचपन में साफ और जीवंत देखा था,समय के साथ उस नदी में प्लास्टिक जमा होने लगा था,गंदगी बढ़ती चली जा रही थी।आकाश ने तय किया कि शिकायत नहीं करेंगे,एक नई शुरुआत करेंगे।शिकायत नहीं,शुरुआत मंत्र बन गया।इस कार्यक्रम को सुनने के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों को जनभागीदारी,नवाचार,युवा शक्ति,स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के प्रति प्रेरित किया है।उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश को नई दिशा देने की शक्ति रखते हैं।उनके प्रेरणादायी विचारों ने हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित,समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में और अधिक सक्रिय होकर योगदान देने की प्रेरणा प्रदान की है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से नीदरलैंड में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गई। उनके इस प्रयास से दुनियाभर के तमिल समुदाय में विशेष उत्साह है।इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह,सभासद इंद्रजीत सिंह पटेल,अलंकार जायसवाल,गोवर्धन यादव टीटू एवं राजेश सोनकर,किशन कसेरा,आशुतोष तिवारी,रुद्रेश प्रताप सिंह,लवकुश दुबे,सचिन जायसवाल,शिव शंकर जायसवाल,महेश गुप्ता,सनत केशरी,संजय जोशी,सरिता सिंह,जनार्दन बरनवाल,बेबी सेठ, अंशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

मिर्जापुर में मंदिर की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, पुजारी ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र से मंदिर की जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग और निर्माण का मामला सामने...

सावन के पहले सोमवार पर बूढ़ेनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

भोर से ही मंदिर में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ मिर्जापुर में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर...

स्कूल गईं तीन छात्राएं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटीं छात्राएं मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र