Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविंध्य स्वर संध्या कार्यक्रम को लेकर प्रो. नम्रता मिश्रा ने की प्रेस...

विंध्य स्वर संध्या कार्यक्रम को लेकर प्रो. नम्रता मिश्रा ने की प्रेस वार्ता

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फतहा घाट पर आयोजित होने वाले ‘विंध्य स्वर संध्या’ कार्यक्रम को लेकर पद्मभूषण स्व. पंडित छन्नूलाल मिश्र की पुत्री एवं के.बी. कॉलेज प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने प्रेस वार्ता की।उन्होंने बताया कि पंडित छन्नूलाल मिश्र स्मृति में काशी संगीत न्यास एवं नगर पालिका परिषद मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वाराणसी, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों के शास्त्रीय कलाकार इसमें भाग लेंगे। प्रो. मिश्रा ने कहा कि बनारस की तर्ज पर आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संगीतिक परंपरा को जीवित रखेगा। पंडित छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में मुक्ताकाशीय मंच का उद्घाटन किया जाएगा, जहां हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे कार्यक्रम होगा। इस मंच से स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।गर्मी को देखते हुए फिलहाल अस्थायी मंच बनाया जा रहा है, जबकि मौसम अनुकूल होने पर स्थायी मुक्ताकाशी मंच तैयार किया जाएगा, जहां घाट की सीढ़ियों पर बैठकर लोग कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सहित हंसराज विश्वकर्मा, दयाशंकर मिश्र दयालु, सोहन श्रीमाली, विनीत सिंह, रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्या, रिंकी कोल, राजू कन्नौजिया, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव एवं ऋत्विक सान्याल के आने की संभावना है।नम्रता मिश्रा ने नगरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर सांस्कृतिक संध्या का आनंद लें। प्रेस वार्ता में सभासद अलंकार जायसवाल, नीरज गुप्ता, शरद सरोज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र