Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एमडी शंभू कुमार

बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एमडी शंभू कुमार

 

मीरजापुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं आईएएस अधिकारी शंभू कुमार ने गुरुवार को पीक टाइम के दौरान जंगी रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एमडी शंभू कुमार ने उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि पीक आवर्स में फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या को न्यूनतम रखा जाए, ताकि आम जनता को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एमडी ने उपकेंद्र की मशीनों, कंट्रोल रूम तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में विद्युत भार, फीडर की क्षमता और लाइन लॉस से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता अंकुर अवस्थी, उपखंड अधिकारी दीपक पटेल एवं अवर अभियंता विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एमडी को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां दीं और सुधार कार्यों के बारे में अवगत कराया।

एमडी शंभू कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र