Wednesday, August 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) का जिलाधिकारी को ज्ञापन, कई मुद्दों पर...

भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) का जिलाधिकारी को ज्ञापन, कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग

 

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी बाराबंकी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में गांवों की सरकारी भूमि खाली कराने से लेकर नालों की सफाई, चकमार्ग दुरुस्ती और अवैध कब्जों पर कार्रवाई जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि को खाली कराकर बारात घरों का निर्माण कराया जाए तथा स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएं। ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद देसी में बीते पांच वर्षों में नालों की सफाई न होने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई।संगठन ने मुस्तफाबाद देसी में चकमार्गों को खाली कराकर दुरुस्त कराने, ताकि किसानों को आवागमन में दिक्कत न हो, की भी मांग उठाई। आगामी मेंथा फसल की सिंचाई के मद्देनजर नलकूप और नहरों को समय से चालू कराने की बात कही गई है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुस्तफाबाद देसी से कोरहना डामर तक कागजों में डामरीकरण दिखाया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुआ। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।इसके अलावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने, गोंसाईपुरवा मजरे महमूदपुर में सड़क मरम्मत कराने तथा मुस्तफाबाद देसी में नाले निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी की गई। होलिका दहन स्थल की भूमि पर कब्जा हटाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।जिला अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र