संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर
मिर्जापुर/विन्ध्याचल ।शिखा तिलक चंदन शंख का अपमान महाकुंभ मेला में करने वाले संबंधित कर्मचारियों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं किया इससे मेरा ही नहीं संपूर्ण भारत वर्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश के सर्व समाज के लोगों का मन बहुत ही दुखी है समाजवादी पार्टी के नेता पार्षद अवनीश मिश्रा ने कहा मन मेरा आज बड़ा दुखी है आगामी विधानसभा चुनाव के चर्चाओं पर पत्रकारो द्वारा पूछे गए सवाल पर मिश्रा जी ने कहा कि यह तो पार्टी तय करेगी अभी कई वर्षों से सिर्फ एक ही जुनून मेरे सर पर है जन सेवा का जो करता चला आ रहा हूं आशीर्वाद मिला तो नगर का भी नेतृत्व करने से नहीं चुकूंगा जनपद मिर्जापुर विंध्याचल प्रेस वार्ता के माध्यम से यू जी सी व शंकराचार्य के मुद्दों पर आज तीखा वार कर पार्षद अवनीश मिश्रा ने कहा की आज मन बहुत ही दुखी है कि ऐसे काले कानून के साथ ही भगवान शंकर के अवतार कहे जाने वाले शंकराचार्य पर इस तरह से आरोप लगाए जा रहे हैं इसी के साथ ही जनपद मिर्जापुर की सड़कों का हाल बेहाल है तो विद्युत विभाग से जन स्थानीय लोग काफी परेशान दिख रहे हैं तो वहीं अधिकारी बेलगांव मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं आज ब्राह्मण समुदाय के लोगों से संबंधित श्री विंध्य पंडा समाज का चुनाव भी जबरन रुकवा दिया गया है कौन से संविधान में यह लिखा है किसी भी संस्था का चुनाव नहीं होना चाहिए आखिर इस तरह से ब्राह्मणों के साथ में ही सर्व समाज के लोगों पर अत्याचार क्यों किया जा रहा है कोई जवाब देगा विंध्याचल विंध्य कॉरिडोर के अंतर्गत हनुमान जी के विग्रह को क्षतिग्रस्त किया गया इस पर भी सब खामोश रहे गाय माता खुलेआम सड़कों पर आज भी घूमती नजर मिलती रहेंगी आखिरकार कौन से सनातन धर्म व हिंदुत्व की रक्षा बात हो रही है झूठी तस्वीर दिखाने का कार्य बंद हो इसी के साथ ही चौथे स्तंभ का भी दमन किया जा रहा है भाई को भाई से लड़ाने के लिए नए काला कानून को पारित करने पर आमादा है फिर हिंदू है हम वतन है हिंदू सीता हमारा वाले धुन गीत पर यह सरकार क्या कहेगी अपने निजी स्वार्थ के लिए जब आपस में ही जाति को लेकर बटवारा किया जाए तो सर्व समाज के लोग इसको क्या समझे आज भी हम लोगों के बीच में रह कर परिवार की तरह दलित समुदाय के लोगों को सम्मान मिलता रहा है किसी को भैया तो किसी को चाचा बुआ दादी के वाक्य शब्द से सम्मान मिलता रहा है यही नहीं शादी विवाह समारोह में भी आना-जाना एक दूसरे के बीच में लगा रहा करता है फिर इस तरह के दूषित राजनीति व कुर्सी भोग के लालच में आकर हिंदू को हिंदू से ही क्यों लड़ाया जा रहा है मन मेरा बहुत दुखी है जिस पार्टी ने सर्व समाज के लोगों को सम्मान दिया आज मैं उस पार्टी के साथ में खड़ा हूं।
![]()



