Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपेड़ की दो डालियों पर झूलती मिलीं दो जिंदगियां!

पेड़ की दो डालियों पर झूलती मिलीं दो जिंदगियां!

पेड़ की दो डालियों पर झूलती मिलीं दो जिंदगियां!
शादीशुदा युवक और रहस्यमयी युवती ने साथ चुनी मौत, गांव में सनसनी
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में एक पेड़ पर प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटकते मिले। पेड़ की अलग-अलग डालियों पर झूलते दोनों शवों को देखकर ग्रामीणों की रूह कांप उठी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला गेंदूवर गांव का है। मृत युवक की पहचान गांव निवासी रोहित (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी करीब एक साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी मूक-बधिर है और बोल नहीं सकती। परिवार में कोई संतान भी नहीं थी। वहीं पेड़ से लटकी युवती की देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।

बाराबंकी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए।
बाराबंकी में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद।

गांव में चर्चा है कि रोहित का किसी युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन सामाजिक बंधन, पारिवारिक दबाव और रिश्तों की उलझनों ने उन्हें ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि देर रात दोनों घर से निकले और फिर हमेशा के लिए मौत को गले लगा लिया।
सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पेड़ पर दोनों के शव लटकते देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवती की पहचान कराने में जुटी है और प्रेम-प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद रोहित के घर में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में बस एक ही चर्चा है — “आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने मौत को ही आखिरी रास्ता मान लिया…”

Loading

RELATED ARTICLES

मौसम का बदलेगा मिजाज, 31 मई तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड करने की प्रशासन ने दी सलाह 28 मई से गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक...

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास

मिर्जापुर में रिंग रोड के लिए नगर विधायक का नई दिल्ली प्रवास - मंत्रियों, पार्टी नेताओं को दे रहे ज्ञापन - रिंग रोड से जाम की समस्या दूर...

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रशासन ने की अपील

मीरजापुर। ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र