बाराबंकी।
टीवीएस मोटर कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक नई रैडियन को लॉन्च कर दिया है। एक बार फिर टीवीएस ने रेडियान को लॉन्च करके बाजार में अपना दम दिखाया है।
11 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे के साथ आने वाली इस नई बाइक में बोल्ड और डायनेमिक डिजाइन लैंग्वेज दी गई है।
नई रेडियान की लॉन्चिंग श्री भगवती टीवीएस, पल्हरी चौराहा, जैदपुर रोड स्थित शोरूम में सम्पन्न हुई। बाइक को एमडी प्रज्ज्वल गुप्ता एवं टीवीएस टीएसएम मोहन द्विवेदी के कर-कमलों द्वारा लॉन्च किया गया।
नई रेडियान में नए ग्राफिक्स, फ्रंट एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और डीआरएल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा सेगमेंट की सबसे लंबी सीट और आरटीएमआई (RTMi) के साथ रिवर्स एलसीडी क्लस्टर जैसी खूबियों को भी बरकरार रखा गया है।
लॉन्चिंग के दौरान शोरूम पर बाइक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई। आकर्षक डिजाइन को देखते हुए मौके पर ही कई ग्राहकों ने बाइक की डिलीवरी ली।
![]()



