मीरजापुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मीरजापुर द्वारा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी कीअध्यक्षता में जिले के सभी मंडलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । “स्वस्थ आयु के लिए योग” की थीम पर आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी केपदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । सभी मण्डलोंमें प्रातःकाल योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया । जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर संयुक्त राष्ट्रद्वारा 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया । आज योगभारत की सांस्कृतिक विरासत से निकलकर पूरे विश्व के कल्याण का माध्यम बन गया है ।योग शरीर,मन और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करताहै । उन्होंने यह भी कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विकपहचान दिलाई है । भाजपा कार्यकर्ता ‘स्वस्थ भारत-समर्थ भारत’ के संकल्प के साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिएप्रतिबद्ध हैं ।
इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण सहित सभी मंडल अध्यक्षों, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सैकड़ोंकार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया । कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ । उक्तजानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।
![]()



