Tuesday, September 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशघर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी...

घर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए फरार

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 20 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। धीरपुर निवासी सरोजिनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर मकान के पीछे से घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने की लर, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने की अंगूठी, एक सुई-धागा, सात जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी की चम्मच और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़िता ने अन्य सामान चोरी होने की बात भी पुलिस को बताई है। सरोजिनी देवी के अनुसार उनकी बहू और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे। दोनों मकानों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। सुबह करीब चार बजे जब वह भैंस को चारा डालने के लिए दूसरे मकान से अपने घर पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र मालिक ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

पल्लेदार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस ने शुरू की जांच

फर्रुखाबाद। बजरिया हरलाल क्षेत्र में पल्लेदारी का काम करने वाले युवक सुनील कुमार उर्फ डपलू पुत्र शेर सिंह कुशवाह ने घर में फांसी लगाकर...

खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत; मां गंभीर घायल

ठठिया/कन्नौज। थाना क्षेत्र की खैरनगर चौकी के गौरनपुर्वा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस...

राधा अष्टमी पर ठठिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ठठिया/कन्नौज। राधा अष्टमी के महापर्व पर शनिवार को ठठिया तिराहा श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मां वैष्णो स्वीट हाउस के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र