Wednesday, August 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिया निर्माण से बंद हुआ मार्ग, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिया निर्माण से बंद हुआ मार्ग, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय

मीरजापुर, नगर विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ी-बबुरा संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण तथा अकोढ़ी गाँव में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। कहा अकोढ़ी बबुरा मार्ग पर आवागमन बंद होने से बरसात के मौसम में चार महीनों तक मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग तक पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर चक्कर काटना पड़ता है। बबुरा, तिलई, ऊंचडीह, जोपा, निफरा,सहित 25 गावों के लोगों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 30 किलोमीटर चक्कर काटना पड़ेगा।

पुलिया निर्माण से बंद हुए मार्ग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण
मिर्जापुर के अकोढ़ी-बबुरा संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण और रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया है। चार माह की बरसात के बाद ही निर्माण कार्य होना चाहिए था। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अकोढ़ी गाँव में रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग सांसद विधायक के नक्कारखाने में तूती साबित हो रही है। बरसात के दौरानअंडर ब्रिज में पानी भर जाने के कारण आवागमन ठप हो जाता है। प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। चेतावनी दिया कि अकोढ़ी – बबुरा मार्ग पर सुचारू रूप से आवागमन के लिए ओवरब्रिज की मांग को लेकर व्यापक तौर पर जनांदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पृथ्वीराज सिंह, अमित सिंह, सिंद्धांत सिंह,ओम पाल,विनय सिंह,विनोद सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

 

Loading

RELATED ARTICLES

चेक डैम और मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

मीरजापुर। जनपद में जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को जोगियादरी क्षेत्र में...

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मीरजापुर। आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को...

विंध्याचल में बरसात के बीच विद्युत सुरक्षा अभियान तेज, खुले पोलों को सुरक्षित बनाने में जुटा बिजली विभाग

मिर्जापुर। सावन के पावन महीने और लगातार हो रही बारिश के बीच विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र