हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ‘सच और संवाद’ का संकल्प
मिर्ज़ापुर मनीष पाण्डेय
मीरजापुर: हिंदी पत्रकारिता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर विंध्य प्रेस क्लब के तत्वावधान में जिला पंचायत के सभागार में संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। 30 मई 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ‘उदंत मार्तंड’ प्रकाशित कर हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी। कार्यक्रम में पत्रकार और समाजसेवियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी हिंदी पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है तथ्यों की जाँच निष्पक्षता और आमजन की आवाज़ बनना ही इसका धर्म है। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
और पत्रकारों को ‘सच लिखो, निडर लिखो’ का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि भाषा की शुद्धता और पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बनाए रखेंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई और संगठन के विस्तार को लेकर अहम फैसले लिए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल की नियुक्ति रही, जिन्हें सर्वसम्मति से विंध्य प्रेस क्लब का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों की कतार में पत्रकारिता जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। वही कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के संस्थापक अशोक सिंह मुन्ना ने किया धन्यवाद और समापन की घोषणा अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल के द्वारा किया गया इस दौरान मुख्य रूप से जयंत चतुर्वेदी, विरेन्द्र दुबे ,मनोज शुक्ला, सलील पाण्डेय, संजय दुबे, सर्वेश सिंह,,अख्तर हाशमी, इमरान अभय यादव विरेन्द्र यादव जय प्रकाश दुबे राणा प्रताप सिंह गिरधारी पटेल अरविंद यादव खान, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय रहें।
![]()




