Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशएसपी के आदेश पर/जैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई/4 किलो 900 ग्राम अवैध...

एसपी के आदेश पर/जैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई/4 किलो 900 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,4 किलो 900 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार 18 अप्रैल जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे। अभियान के तहत थाना जैदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जैदपुर पुलिस टीम ने दिनांक 18 अप्रैल 2026 को अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र मनीराम वर्मा निवासी ग्राम श्यामनगर थाना असन्द्रा,जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से कुल 4 किलो 900 ग्राम अवैध पोस्ता का छिलका बरामद हुआ, जिसकी बाजार में अच्छी-खासी कीमत बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है, जिससे उसके आपराधिक नेटवर्क की गहराई का अंदाजा लगाया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पर नजर डालें तो अभियुक्त अशोक कुमार पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2022 में थाना सफदरगंज तथा वर्ष 2019 में थाना जैदपुर में दर्ज मामले शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय रहा है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल गुफरान व अनुज कुमार सिंह तथा कांस्टेबल आशीष कुमार व राहुल कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते यह बड़ी बरामदगी संभव हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

Loading

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी। बाराबंकी। जनपद में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाकियू (भानु) का ज्ञापन,15 दिन में आंदोलन की चेतावनी...

बाराबंकी के पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

ABN NEWS 247/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पूर्व बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के नेतृत्व में आयोजित हुआ सिविल डिफेंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान...

स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लॉकेट, पल्सर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद संवाददाता मनीष पाण्डेय मीरजापुर मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला से झपटमारी कर लॉकेट छीनने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र